Home

महाशिवरात्रि स्पेशल आरती (शिव कृपा पाए)

महाशिवरात्रि स्पेशल आरती

महाशिवरात्रि स्पेशल आरती (शिव कृपा पाए)

जय शिव ओंकारा, स्वामी ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव, अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव…॥

एकानन चतुरानन, पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन, वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव…॥

दो भुज चार चतुर्भुज, दस भुज अति सोहे।
तीनों रूपनिरखता, त्रिभुवन मन मोहे ॥ ॐ जय शिव…॥

अक्षमाला बनमाला मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद चंदा, भोले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे ।
ब्रह्मादिक सनकादिक, भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव…॥

कर के मध्य कमण्डलु, चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगहर्ता जगपालनकर्ता॥ ॐ जय शिव…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये, ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव…॥

त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव…॥

जय शिव ओंकारा हर ॐ शिव ओंकारा|
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top